Description
एक मुखी रुद्राक्ष का महत्व
एक मुखी रुद्राक्ष परम शिव की शक्ति का कारक है जो कि जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाता है। इसे मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल साधन कहा जाता है.एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ती है और साथ ही आपको को भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होती है।
एक मुखी रुद्राक्ष ओमकार का प्रतीक है अर्थात एक मुखी रुद्राक्ष स्वयं भगवान शंकर हैं इसीलिए ये सारे रुद्राक्ष में सबसे प्रमुख्य है। यह सूर्य द्वारा शासित है और हमारे मस्तिष्क के विकास में सहायक है। इसको धारण करने से नई चेतना आती है और मन को स्थिर करने की क्षमता का विकास होता है। इसे धारण करने से मन सर्वोच्च तत्व पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देता है, एक मुखी रुद्राक्ष सभी रुद्राक्षों में सर्वश्रेष्ठ है। जिस घर में एक मुखी रुद्राक्ष की पूजा की जाती है, उस घर में सुख-शांति बनी रहती है। जो व्यक्ति इसकी पूजा करता है वह अपने जीवन काल में न केवल सभी सांसारिक सुख प्राप्त करता है बल्कि उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी होता रहता है। यह डॉक्टरों व ध्यान करने वालो के लिए बहुत ही अच्छा मन गया है।
There are no reviews yet.